लौकी के कोफ्ते

लौकी के कोफ्ते
सामग्री:- लौकी बॉल्स के लिए – लौकी(Bottle Gourd)- 250 ग्राम हरी मिर्च(Green chili) – 2 प्याज(Onion)- 1/3 पीस धनिया पत्ता(Coriander leaf) – अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger Garlic Paste) – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder) – 1/3 चम्मच हल्दी(Turmeric powder)- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर(Coriander powder)- 1/2 चम्मच अजवाइन(Carom seeds) – 1/4 चम्मच बेसन(Beson) – 100 ग्राम तेल(Oil)- तलने के लिए ग्रेवी के लिए – तेल(Oil) – 50 ग्राम जीरा(cumin seeds)- 1/2 चम्मच हरी मिर्च(Green Chili) – 2 प्याज पेस्ट(Onion pest)- 1/2 कप टमाटर पेस्ट(Tomato Paste) – 1 कप (2 टमाटर) लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder) – 1 चम्मच हल्दी पाउडर(turmeric powder)- 1/2 चम्मच नमक(Salt) – 1/2 चम्मच गरम मसाला(Garam masala) – 1 चम्मच धनिया पत्ता(Coriander leaf) रेसिपी:- 1. सबसे पहले लौकी को छीलकर उसे अच्छे से धो ले | 2. फिर उसे कद्दूकस कर ले और फिर उसका पानी निचोड़ कर उसे निकाल दे | 3. फिर उसमे हरी मिर्च, धनिया पत्ता और अदरक लहसुन पेस्ट डाल दे | 4. फिर उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अजवाइन को डाल दे | 5. फिर उसमे बेसन डाल दे और उसे अच्छे से मिला दे और उसे 5 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दे | 6. फिर उसमे नमक मिला दे और गैस पे तेल होने के लिए रख दे | 7. फिर उसका छोटा छोटा बोल बना ले | 8. फिर उसे मध्यम आंच में बॉल को तलने के लिए डाल दे | 9. जब दोनों तरफ से बॉल्स पक जाये तो उसे निकाल ले | 10. फिर दूसरे कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर उसमे जीरा डाल दे, थोड़ी देर बाद फिर उसमे प्याज के पेस्ट को डाल दे सुर उसे 2-3 मिनट तक भुने | 11. फिर उसमे टमाटर के पेस्ट को डाल दे और फिर उसे भुने | 12. फिर उसमे मिर्चा पाउडर, हल्दी और नमक डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये | 13. फिर उसमे पानी डाल कर उसमे एक उबाल आने दे | 14. फिर उसमे बॉल्स को डाल दे और 4-5 मिनट तक पकाये | 15. फिर उसमे गरम मसाला और कटे हुए धनिया पत्ता को डाल दे और गैस को बंद कर दे | 16. फिर उसे किसी भी सर्विग बॉल में निकाल ले और हमारी लौकी कोफ्ता बन कर तैयार है | इसे गरमा गरम रोटी, फुल्का या पराठा के साथ खाये | महत्वपूर्ण सुझाव:- लौकी के कद्दूकस करके उसका पानी अच्छे से निकाल दे | इसमें आप चाहे तो अपने पसंद की सब्जी भी ऐड कर सकते है, जैसे गाजर, मटर, प्याज आदि | आप चाहे तो बॉल्स को तेल में तलने के बजाये थोड़े से ताल में तवे पे भी सेक(फ्राई) सकते है | टमाटर और प्याज का पेस्ट हम ग्रेवी के लिए कर रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *