बिहार : एक वैभशाली अतीत

बिहार एक वैभशाली अतीत

बिहार राज्य – Bihar State भारत देश के उत्तरी दिशा मे स्थित है। 94,163 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला यह प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

Bihar – बिहार राज्य पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश, उत्तर में नेपाल एवं दक्षिण में झारखंड राज्य से घिरा हुआ है। बिहार राज्य की राजधानी पटना है।

बिहार राज्य अपने देशी अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहाँ की बोलचाल एवं संस्कृति की पूरे देश मे एक अलग पहचान है।

प्राचीन काल मे बिहार राज्य बौद्ध एवं हिन्दू धर्म के लोगो का प्रमुख धार्मिक स्थल था। वर्तमान मे भी बिहार में कई ऐसे धार्मिक स्थल मौजूद है जिनकी काफी मान्यता है। Bihar – बिहार राज्य को बौद्ध धर्म के प्रतिस्थापक महावीर की जन्मस्थली के रूप में भी जाना जाता है। साथ ही इनका निर्वाण भी इसी राज्य में हुआ था।

अगर बात की जाए इतिहास की तो इस क्षेत्र में भी बिहार राज्य का महत्वपूर्ण योगदान है। अगर इतिहास की माने तो बिहार राज्य मौर्य और गुप्त वंश के उदय और उनके पतन का गवाह रहा है।

बिहार की समृद्ध संस्कृति
बिहार राज्य यहाँ होने वाले पर्व, मेले इत्यादि के लिए प्रसिद्ध है। देश – विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच बिहार राज्य में आयोजित होने वाले विशेष पर्व एवं मेले का मुख्य आकर्षण होता है।

बिहार राज्य का खान – पान – Bihar Food
अगर बात की जाए खान – पान की तो बिहार राज्य में मुख्यतः शाकाहारी भोजन किया जाता है, पर मांसाहार के लिए कोई रोक नही है। यहाँ के भोजन में बाटी – चोखा का मुख्य स्थान है, यही नही यहाँ के बाटी – चोखा देश भर में प्रसिद्ध है।

बिहार कैसे पहुँचे – How to reach Bihar
बिहार पहुँचने के लिए आप बस, ट्रेन अथवा फ्लाइट की सुविधा ले सकते हैं।

बिहार में दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं, एक बिहार की राजधानी पटना में स्थित है, एवं दूसरा गया शहर में। यहाँ से देश विदेश के लिए फ्लाइट्स का आवागमन होता है। इसके अलावा बिहार राज्य में कई घरेलू हवाई अड्डे हैं, जहाँ से देश के विभिन्न हिस्सों से फ्लाइट्स का आवागमन होता है।
बिहार राज्य में रेलवे की बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध है। देश के लगभग हर हिस्से से बिहार राज्य के लिए ट्रेनें चलती हैं।

बिहार राज्य में सड़क परिवहन की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध है।

बिहार राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places in Bihar
बिहार राज्य में कई ऐसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल है जो पर्यटन की दृष्टि बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, एवं देश – विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक इसे देखने के लिए खींचे चले आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *