शादी वाले दिन 8 घंटों में भी नहीं फीका होगा लिपस्टिक का रंग, बस करें ये 5 काम

शादी वाले दिन 8 घंटों में भी नहीं फीका होगा लिपस्टिक का रंग, बस करें ये 5 काम

शादियों का सीजन चल रहा है और इस सीजन में हेयर एक्सेसरीज से लेकर लहंगे तक हर चीज़ बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है। शादी के समय दुल्हन को पूरी तरह से परफेक्ट रहना जरूरी है। इसमें मेकअप भी शामिल होता है। अक्सर पूरे चेहरे का मेकअप तो सही रह जाता है, लेकिन हमें लिपस्टिक को बार-बार टचअप करना पड़ता है। खाना खाने पानी पीने में भी दिक्कत महसूस होती है। पर क्या आपने सोचा है कि इस लिपस्टिक को लंबे समय तक कैसे चलाया जा सकता है?

लहंगे के साथ मैच करती हुई बोल्ड, रेड, ब्राउन, न्यूड आदि शेड्स में लगी हुई लिपस्टिक वाकई काफी खास लगती है। पर कई लोगों की लिपस्टिक बीच से फेडेड लगने लगती है या फिर लिपस्टिक स्मज होने लगती है। परफेक्ट ब्राइडल लुक के लिए लिपस्टिक को भी परफेक्ट करना जरूरी है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कुछ खास टिप्स जिनकी मदद से आप अपनी लिपस्टिक को 8 घंटों तक वैसे ही सेट रख सकती हैं। 

1. लिपस्टिक का रंग सही चुनें-

सही लिप मेकअप की सबसे जरूरी बात ये है कि आपको अपनी लिपस्टिक का रंग सही चुनना होगा। अगर आपने लिपस्टिक के रंग में थोड़ी सी भी ढीलाई छोड़ी तो आपका पूरा ब्राइडल लुक खराब हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आपकी लिपस्टिक सही शेड की है तो ठीक, नहीं तो आखिरी मूमेंट पर भी मौका मिले तो आप इसे बदल सकते हैं। 

2. ऐसे फॉर्मूले वाली लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकती है-

नई लिपस्टिक चुनते समय ये ध्यान रखें कि ऐसा फॉर्मूला चुनें जो आपके होंठों को हाइड्रेटेड रखे। अगर आपके होंठ सूखे लगेंगे तो लिपस्टिक का रंग जल्दी फेड होगा। इसी के साथ, लिपस्टिक का चुनाव रंग के साथ-साथ पिगमेंटेशन फॉर्मूला पर भी करना चाहिए। आपके होंठों पर लिपस्टिक किस तरह से फैलती है ये तय करेगा कि आपके होंठों पर ये कैसे टिकेगी। ज्यादा देर चलने वाला, हाई पिगमेंटेशन और मॉइश्चराइजिंग फॉर्मूले वाली लिपस्टिक ही ज्यादा देर तक चलती है। हां, आप मैट लिक्विड लिपस्टिक ले सकते हैं जो लंबे समय तक चले, लेकिन उसके लिए अपने होंठों को अच्छे से मॉइश्चराइज करना जरूरी है। 

3. लिपस्टिक लगाने के लिए होंठों को तैयार करें- 

बार-बार टचअप करना पड़े तो ये अच्छा ऑप्शन नहीं साबित हो सकता है। पर अगर आपको बार-बार टचअप करने की जरूरत ही न पड़े उसके लिए आपको बहुत जरूरी कुछ काम करने होंगे। अपने होंठों को पहले से ही तैयार करें – 

– लिप एक्सफोलिएशन करें ताकि होंठों से डेड स्किन निकल जाए। 

– विटामिन ई युक्त लिप बाम जरूर लगाएं ताकि होंठों की स्किन हाइड्रेटेड रहे। 

– आपकी लिपस्टिक ज्यादा देर तक चले और होंठ फ्लेकी न लगें इसलिए लिए लिप प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन टोन भी एक जैसी दिखती है और लिप्स ज्यादा भरे हुए दिखते हैं। 

– लिप बेस बनाने के लिए आपको क्रीमी फाउंडेशन इस्तेमाल करना चाहिए जिसके ऊपर लिपस्टिक अच्छे से टिक जाए और ज्यादा देर तक चले।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *